
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को अपने भारत दौरे के कोलकाता चरण को पूरा कर लिया है। अब वे दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और क्वाड सहयोग समेत अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
रुबियो अपनी पत्नी जीनेट और अमेरिकी राजदूत के साथ शनिवार को कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर हाउस का दौरा किया और बच्चों के होम में बच्चों से मुलाकात की। यह 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री की कोलकाता यात्रा है।
रुबियो 23 से 26 मई तक भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें आगरा और जयपुर भी शामिल हैं। 26 मई को क्वाड विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है।




