देशबड़ी खबर

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, आज 87 पैसे और 91 पैसे बढ़े; एक महीने में पांच रुपये का उछाल

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। यह इस महीने तीसरी बार हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, गुरुग्राम और नोएडा में भी इसी हिसाब से दाम बढ़े हैं।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है। इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। दिल्ली में CNG की कीमत भी 1 रुपये बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।

Related Articles

Back to top button