
मशहूर निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी, जिन्होंने ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘पंगा’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं, अब एक अलग ही जॉनर के साथ दर्शकों के सामने आई हैं। उनकी नई फिल्म ‘सिस्टम’ (System) एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है, जो 22 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और दक्षिण की दिग्गज अभिनेत्री ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी न्याय, कानून और पारिवारिक विरासत के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनाक्षी ने ‘नेहा राजवंश’ का किरदार निभाया है, जो एक प्रसिद्ध डिफेंस लॉयर (आशुतोष गोवारिकर) की बेटी हैं। नेहा अपने पिता के विपरीत सरकारी वकील (प्रोसिक्यूटर) के रूप में सिस्टम के खिलाफ लड़ती दिखाई देती हैं।
2 घंटे 5 मिनट की यह कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस से भरी फिल्म वीकेंड पर देखने लायक है।



