उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ में तेज रफ्तार कार पलटी, गर्भवती पत्नी समेत तीन की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में नदवासराय रोड पर एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग तेज गति से जा रहे थे। अचानक चालक का नियंत्रण खो जाने से कार सड़क किनारे कई बार पलट गई। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button