उत्तर प्रदेश

अमरोहा में हादसा: वैगनआर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन में घुसी, 4 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली की ओर जा रही वैगनआर कार अज्ञात वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मारकर अनियंत्रित हो गई।

इस हादसे में कार चालक मोहम्मद सलमान (27 वर्ष) समेत चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहम्मद सलमान रामपुर के पंखेवालान गेट बमनपुरी का रहने वाला था। वह टैक्सी चालक था और रामपुर से दिल्ली जाने वाले पांच युवकों को छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि इन युवकों की ट्रेन छूट गई थी, जिसके बाद वे कार से दिल्ली जाने का फैसला किया था। हादसा ख्यालीपुर ढाल के पास हुआ।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीन मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button