
भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने भारतीय सेना के AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर और M777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए समर्थन सेवाओं व संबंधित उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दे दी है।
इस पूरे रक्षा पैकेज की अनुमानित लागत 428 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,500 करोड़ रुपये) है। इसमें अपाचे हेलीकॉप्टरों के सस्टेनेंस सपोर्ट के लिए 198.2 मिलियन डॉलर और M777 हॉवित्जर के दीर्घकालिक समर्थन के लिए 230 मिलियन डॉलर शामिल हैं।
मुख्य ठेकेदार
- अपाचे के लिए: बोइंग और लॉकहीड मार्टिन
- M777 हॉवित्जर के लिए: BAE सिस्टम्स
इस डील के तहत भारत को रिपेयर, ओवरहॉल, ट्रेनिंग, टेक्निकल सहायता, फील्ड सर्विस और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मिलेगा। अमेरिका ने कहा है कि यह सौदा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और भारत की सैन्य क्षमता को मजबूत करेगा।



