
देश में मौसम दो ध्रुवों पर बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप बढ़ने वाला है, वहीं दूसरी तरफ 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा, गाजीपुर और राजस्थान के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। राजस्थान में पारा 45°C के पार जा सकता है, जबकि तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी।
बारिश और आंधी का अलर्ट
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो-अलर्ट जारी किया गया है। केरल के पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।



