
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। वे IPL इतिहास में बतौर कप्तान 100 मैच खेलने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले चार कप्तान हैं — एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर।
आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन लगातार पांच हार के बाद एक और हार उसे बाहर भी धकेल सकती है। वहीं RCB भी जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल पहुंची, कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया और पंजाब किंग्स को पहले ही सीजन में फाइनल तक पहुंचाया।




