
विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा आपूर्ति एवं समुद्री स्थिरता पर इसके प्रभाव पर केंद्रित व्यापक वार्ता की। ईरानी विदेश मंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर हैं। जयशंकर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ विस्तृत बातचीत हुई। पश्चिम एशिया की स्थिति और इसके प्रभावों पर चर्चा की। आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान “अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद” का शिकार है, और उन्होंने ब्रिक्स देशों से अमेरिका और इज़राइल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के रूप में वर्णित कार्यों की “स्पष्ट रूप से निंदा” करने का आग्रह किया। अरघची ने ये टिप्पणियां नई दिल्ली में दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर दीं, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की और जिसमें रूस, ब्राजील और ब्लॉक के अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।




