
थाना बार क्षेत्र के मर्रोली गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोर्ट मैरिज के महज 48 घंटे बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। जाते समय उसने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी भी साथ ले ली।
पीड़ित पति के अनुसार, शादी के बाद दुल्हन दो दिन तक सामान्य व्यवहार कर रही थी। बुधवार रात को उसने मौका देखकर घर से भागने की योजना बनाई और प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवक ने थाना बार में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश में छानबीन कर रही है। इस घटना से पूरे गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।



