
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विवादों में घिर गए हैं। धर्मशाला में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा को ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’ कहने का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने उन पर पूरे सीजन का बैन लगाने की मांग की है।
शिवरामकृष्णन ने कहा कि यह मजाक नहीं, बल्कि नस्लवाद है। उन्होंने बीसीसीआई से सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक क्रिकेट अब खेल नहीं, बल्कि पेशा है। अर्शदीप पर पहले भी चहल के वीपिंग विवाद में सवाल उठ चुके हैं।




