देशशिक्षा

NEET UG पुनर्परीक्षा पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान: छात्रों का भविष्य हमारी प्राथमिकता

NEET UG 2026 परीक्षा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नई परीक्षा का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्री ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 3 मई को परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई थी, लेकिन 7 मई को NTA की शिकायत प्रणाली में कुछ शिकायतें आईं, जिसके बाद आंतरिक जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि कुछ सवाल “एजुकेशन माफिया” द्वारा चलाए गए गेस पेपर में पहले से मौजूद थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने घोषणा की कि NEET UG की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button