
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच अब उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंच गई है।
पुलिस को मिले बड़े ब्रेकथ्रू में अयोध्या से राज सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राज सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है और हत्या से पहले बिहार के बक्सर में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोलकाता लाया गया है और पूछताछ जारी है।
इस मामले में पश्चिम बंगाल STF ने बक्सर में छापेमारी भी की, जहां एक notorious अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
पुलिस जांच में एक महत्वपूर्ण UPI पेमेंट का भी पता चला है, जो हत्या के दिन बल्ली टोल प्लाजा पर हुआ था। टोल प्लाजा के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
याद रहे कि 6 मई को मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की SUV को रोका गया था और बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोली चलाकर हत्या कर दी थी।




