देश

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी उपस्थित थे । इस अवसर पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने आर्थिक और तकनीकी विकास के एक प्रमुख इंजन के रूप में साइबरबाद के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इसकी ताकत राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों महत्व रखती है,उन्होंने तेलंगाना के लोगों को नई परियोजनाओं के लिए बधाई भी दी।

उन्होंने कहा साइबराबाद की ताकत राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तर पर है, यह तेलंगाना और देश के तीव्र विकास का एक प्रमुख केंद्र है। इसलिए, आज साइबराबाद से तेलंगाना को देश का एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। जिन परियोजनाओं की आधारशिला आज रखी गई या जिनका उद्घाटन किया गया, उनसे यहां हजारों नए रोजगार सृजित होंगे। तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है। मैं इन परियोजनाओं के लिए तेलंगाना के लोगों को बधाई देता हूं ।

Related Articles

Back to top button