
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अपनी पहली फाइलों पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विजय ने सबसे अहम ऐलान करते हुए कहा कि DMK सरकार (2021-2026) के वित्तीय हालात पर व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा है।
अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेंगे और टीवीके के हर चुनावी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा को उनकी सरकार की प्राथमिकता बताया।
विजय ने स्पष्ट किया कि सरकार में कोई अनेक केंद्र नहीं होंगे और प्रशासन में वे ही अंतिम अधिकार रखेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे असहमत हैं या आलोचना करते हैं, वे भी तमिलनाडु के विकास में शामिल होंगे।



