
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उन्होंने बंगाली भाषा में शपथ ग्रहण की। यह बंगाल में भाजपा की पहली सरकार है।
शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हुए।



