उत्तर प्रदेशगोंडा

गोंडा: मजदूरी करके पत्नी को ANM बनाया, नौकरी लगते ही छोड़ दिया साथ; की 10 लाख रुपये की मांग

जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने सालों की मेहनत-मजदूरी और यहां तक कि घर की भैंस बेचकर अपनी पत्नी को ANM (सहायक नर्स मिडवाइफ) की पढ़ाई पूरी कराई। लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी का रवैया बदल गया। वह पति के साथ रहने से इनकार कर रही है और उल्टा 10 लाख रुपये की मांग कर रही है।

पति के अनुसार, पत्नी ने शर्त रखी है कि वह अपनी बुजुर्ग मां-बाप को छोड़कर उसके साथ रहेगी तभी वह साथ रहेगी। पति ने ससुर पर गन्ने के पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया है।

परिवारिक विवाद बढ़ने के बाद पति ने हत्या की आशंका जताते हुए CO सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button