उत्तर प्रदेशबलिया

बलिया : रेवती उप डाकघर में डाक सहायक पर जानलेवा हमला, महिला समेत 12 पर मुकदमा; वीडियो वायरल

रेवती उप डाकघर में तैनात डाक सहायक अभिषेक सिन्हा पर 5 मई को दिनदहाड़े जानलेवा हमला हो गया। एक महिला सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) समेत दर्जनभर युवकों ने कार्यालय में घुसकर अभिषेक के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने सरकारी नकदी खजाने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी फाड़कर बिखेर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरी घटना कैद है, जिसमें युवक अभिषेक पर लाठी-थप्पड़ों से टूट पड़ते दिख रहे हैं। विवाद की शुरुआत व्हाट्सएप पर अश्लील गालियों और धमकियों से हुई थी। अभिषेक ने बताया कि महिला ABPM ने पहले गाली-गलौज की, फिर फोन कर भीड़ बुला ली।

पुलिस ने महिला ABPM समेत 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच चल रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button