देशबड़ी खबर

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर PM मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद को हराने और उसको पालने-पोसने…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने असाधारण साहस, सटीक योजना और अटूट इरादे के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।

पीएम मोदी ने लिखा कि यह कार्रवाई उन आतंकियों के खिलाफ थी जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि पूरा देश अपने जवानों की वीरता और समर्पण को नमन करता है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है। जो लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं या उसे पालते-पोसते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के बेहतरीन समन्वय और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों की भी सराहना की।

Related Articles

Back to top button