देश

कैबिनेट ने दी 3 बड़े रेल मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 901 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें नागदा-मथुरा, गुंटकल-वाड़ी और बुढ़वाल-सीतापुर रूट पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी।

इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 23,437 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे रेलवे नेटवर्क 901 किलोमीटर बढ़ेगा और मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के 19 जिलों के 4,161 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

रेलवे की क्षमता बढ़ने से माल ढुलाई में 60 मिलियन टन प्रति वर्ष की बढ़ोतरी होगी। साथ ही CO₂ उत्सर्जन में भारी कमी आएगी, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा।

Related Articles

Back to top button