
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। अब कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का फैसला कर लिया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु के नतीजे साफ बताते हैं कि जनता एक धर्मनिरपेक्ष और संविधान सम्मान करने वाली सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी जनभावना के अनुसार फैसला लेगी और भाजपा या उसके सहयोगियों को किसी भी रूप में समर्थन नहीं दिया जाएगा।
कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में TVK को समर्थन देने का प्रस्ताव पास हो गया। पार्टी का औपचारिक समर्थन पत्र आज या कल जारी होने की संभावना है, जिसके बाद कांग्रेस विधायक विजय से मुलाकात करेंगे।
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं। TVK अब कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के समर्थन से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।



