देशबड़ी खबर

केरल चुनाव: अभी जश्न नहीं, लेकिन रुझान साफ है – शशि थरूर

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि शुरुआती रुझान उनके पक्ष में बेहद साफ दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूडीएफ की जीत तय नजर आ रही है, लेकिन अभी समय से पहले जश्न नहीं मनाएंगे।

थरूर ने कहा, “एक घंटे पंद्रह मिनट के अंदर ही रुझान हमारे पक्ष में साफ हो चुका है। यहां तक कि एलडीएफ के कुछ लोकप्रिय नेता भी पिछड़ते दिख रहे हैं। केरल की जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि यूडीएफ की ओर से कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी, लेकिन अब बड़ी उलटफेर के बिना नतीजे बदलना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button