देश

चेन्नई हवाई अड्डे पर फ्लाइट से एक यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार से छलांग लगा दी

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर अरबिया की एक फ्लाइट में सवार 34 वर्षीय एक पुरुष यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार खोलकर विमान के टैक्सीवे पर छलांग लगा दी, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एयर अरबिया की यह फ्लाइट रविवार को शारजाह से चेन्नई पहुंची थी। 231 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान टैक्सीवे पर अपने पार्किंग स्थल की ओर बढ़ रहा था, तभी पुदुक्कोट्टई के रहने वाले 34 वर्षीय एक यात्री ने अचानक आपातकालीन निकास द्वारों में से एक को खोल दिया।

चेन्नई पुलिस के अनुसार, यात्री विमान से कूद गया और भागने की कोशिश की, लेकिन रनवे पर उसका पीछा करके उसे तुरंत पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया, आज शारजाह से एयर अरबिया की एक यात्री फ्लाइट चेन्नई में उतरी,लैंडिंग के बाद और रनवे पर टैक्सी करते हुए, जैसे ही वह अपने निर्धारित पार्किंग स्थल के पास पहुंची, एक यात्री ने अचानक आपातकालीन निकास द्वार खोला और कूद गया। पायलट ने तुरंत विमान को रोका और अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बम निरोधक विशेषज्ञों और सशस्त्र अधिकारियों सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button