
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पानी की टंकी पर फंसे दो किशोरों को करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया। रविवार सुबह करीब 5:15 बजे भारतीय वायुसेना की टीम ने हेलीकॉप्टर के जरिए दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा।
शनिवार दोपहर काशीराम आवास कॉलोनी में पांच बच्चे टंकी पर चढ़ गए थे। उतरते समय जर्जर सीढ़ी टूट गई, जिसमें 13 वर्षीय सिद्धार्थ की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हुए और दो किशोर टंकी पर फंस गए।
लंबे प्रयासों के बाद डीएम ने गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन से मदद मांगी। टीम पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया। घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।



