
दिल्ली में 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा का घर में मृत पाया जाना चौंकाने वाला है। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिवार ने पत्नी से झगड़े का हवाला दिया है।
घटना क्या हुई?
दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित घर में शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे अमन कुमार शर्मा का शव बाथरूम में लटका मिला। उनके साले शिवम ने पुलिस को फोन कर बताया कि भाई ने आत्महत्या कर ली है। शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार के अनुसार, पिछले रात 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन कर कहा था, “मैं बहुत परेशान हूं, अब जीना मुश्किल हो गया है।” परिवार का दावा है कि कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी से झगड़ा हुआ था।
अमन कुमार शर्मा का करियर
अमन 2021 में दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। वे नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कारकर्दुमा कोर्ट में DLSA के सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल फाउल प्ले की कोई आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।



