देशबड़ी खबर

दिल्ली में भीषण आग: AC ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत, 4 घायल

दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग AC ब्लास्ट के कारण लगी। आग की सूचना सुबह करीब 3:47 बजे मिली थी। घटनास्थल पर 12 फायर टेंडर पहुंचे और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया।

मृतकों में से 5 लोगों की लाशें दूसरी मंजिल से, 3 सीढ़ियों से और 1 पहली मंजिल से बरामद की गईं। आग मुख्य रूप से इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर फैली।

अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button