देश

पुणे में 4 साल की बच्ची के बलात्कार, हत्या मामले में अदालत से मौत की सजा की मांग होगी :फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार पुणे में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी 65 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मौत की सजा की मांग करेगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि इस मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा पुणे में घटी घटना अत्यंत निंदनीय और दुखद है,एक तीन या साढ़े तीन साल की बच्ची का 65 वर्षीय व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से जनता में आक्रोश है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं हम अदालत में मृत्युदंड की मांग करेंगे।

गौरतलब है कि पुणे जिले के एक गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी, जिससे इलाके में व्यापक आक्रोश फैल गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची लापता हो गई और उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आया ,पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को एक झोपड़ी में ले गया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button