उत्तर प्रदेशप्रयागराज

“41 साल हो गए, भाई-भाभी शादी नहीं होने दे रहे” – प्रयागराज युवती ने थाने में लगाई शादी कराने की गुहार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। 41 वर्षीय माधुरी पटेल नाम की युवती ने अपने भाई-भाभी पर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद मांगी है कि उनकी शादी किसी अच्छे लड़के से करा दी जाए।

सराय इनायत थाना क्षेत्र के मनापुर गांव की रहने वाली माधुरी ने तहरीर में बताया कि जब भी कोई रिश्ता आता है, तो भाई-भाभी खर्च के डर से मना कर देते हैं। उन्होंने परिवार की जमीन भी अपने नाम करवा ली है, लेकिन उसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं।

माधुरी ने आरोप लगाया कि पिछले 20 साल से वह घर में अकेली रह रही है। परिवार वाले उसे खाने-पीने तक के पैसे नहीं देते और अक्सर मारपीट व गाली-गलौज करते हैं।

एक 16 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी अपनी व्यथा सुना रही हैं। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उन्हें सम्मान से जीने के लिए शादी करा दी जाए।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button