
लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के यूथ फ्रंटल कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने वाले अमन श्रीवास्तव के खिलाफ FIR दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजरतगंज कोतवाली में प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सपा यूथ फ्रंटल के नेताओं ने अभद्र टिप्पणी को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि एक महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की घटना असहनीय है। उन्होंने पुलिस से सख्त और त्वरित कार्रवाई की अपील की है।



