
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक लापरवाही भरा हादसा हो गया। यमुनानगर जोन के मेजा क्षेत्र में गंगा नदी पर बने पांटून ब्रिज से बोलेरो गाड़ी नदी में गिर गई।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर गुटखा खाने के लिए गाड़ी से उतरा था। उसने बिना हैंड ब्रेक लगाए गाड़ी छोड़ दी, जिससे गाड़ी फिसलकर सीधे गंगा नदी में समा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बोलेरो को नदी से बाहर निकलवाया।



