देश

“गाड़ी में AC नहीं चलाता, जेब में प्याज रखता हूं” – ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा देसी नुस्खा

भीषण गर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक अनोखा बयान दिया है। विकास कार्यों की सौगात देते हुए मंच से उन्होंने कहा कि वे अपनी गाड़ी में एसी नहीं चलाते और न ही घर या ऑफिस में। सिंधिया बोले, “51 डिग्री की गर्मी में भी मैं एसी से दूर रहता हूं, ये चंबल की चमड़ी है।”

उन्होंने जनसभा में अपनी जेब से प्याज निकालकर दिखाया और लोगों को सलाह दी कि गर्मी से बचने के लिए जेब में एक प्याज रखकर चलें। सिंधिया ने कहा, “जेब में प्याज ले जाओ, तुमको कुछ नहीं होने वाला।” उनके इस बयान पर पूरा माहौल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में लू और तेज गर्मी पड़ रही है। सिंधिया के इस देसी अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

Related Articles

Back to top button