उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ में दर्दनाक हादसा: बेटी की शादी से घर लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत, ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शनिवार देर रात एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई।

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव (60) अपनी बेटी की शादी कराकर झारखंड के रांची से पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58), बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27), ड्राइवर पुरुषोत्तम (47) और दूसरे ड्राइवर नितीश (46) के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे।

रात करीब 2:30 बजे चालक को झपकी आ जाने से अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को काटकर पांचों शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button