उत्तर प्रदेशपीलीभीत

पीलीभीत: इंटर का रिजल्ट आया, एक सब्जेक्ट में फेल होने के बाद छात्र ने की आत्महत्या!

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा कासिमपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। 18 वर्षीय इंटर छात्र अनुज कुमार का शव शुक्रवार सुबह खेत में युकेलिप्टस के पेड़ से शर्ट के फंदे से लटकता मिला।

कल ही इंटर का रिजल्ट आया था, जिसमें अनुज एक विषय में मात्र 10 नंबर लाकर फेल हो गया था। परिवार का अनुमान है कि फेल होने के सदमे में छात्र ने आत्महत्या कर ली।

मृतक कल रात से घर से गायब था। आज सुबह उसके शव की जानकारी मिली। परिजन शोक में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button