
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। किराए के मकान में रह रही आकांक्षा गंगवार (पति: हृदेश गंगवार) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आकांक्षा के पति हृदेश गंगवार भारतीय सेना में तैनात हैं और वर्तमान में गुलमर्ग, कश्मीर में ड्यूटी पर हैं। पति ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आकांक्षा के कथित अनैतिक संबंधों को लेकर दोनों के बीच फोन पर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद आकांक्षा ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। कुछ देर बाद उन्होंने खुद को कमरे में दुपट्टे से कुंदे पर लटका लिया।
घटना की जानकारी पांच वर्षीय बेटी प्रिंसा ने मकान मालिक हरदेवी को दी, जिसके बाद हरदेवी ने ऊपर जाकर देखा तो आकांक्षा फंदे पर लटकी हुई थी। हरदेवी ने अपने बेटे के जरिए कश्मीर में तैनात हृदेश को सूचना दी। हृदेश ने तुरंत कैंट पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।



