देश

अमित शाह का बंगाल में तीखा हमला: ‘पूरा बंगाल तय कर चुका है, दीदी को हटाने का समय आ गया’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पूरा बंगाल बदलाव चाहता है और दीदी को हटाने का समय आ गया है

दार्जिलिंग के कुर्सियोंग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाना है। बदलाव की मांग अब बहुत तेज हो गई है।”

गोरखा समुदाय को बड़ा वादा
अमित शाह ने गोरखा बहनों-भाइयों से खास अपील की और कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने के अंदर गोरखा समुदाय की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और TMC दोनों पर दार्जिलिंग और गोरखा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

आज चार रैलियां
अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे:

  • सुबह 10:30 बजे – दार्जिलिंग (कुर्सियोंग, सुकना हाई स्कूल मैदान)
  • दोपहर 12:45 बजे – कुल्टी (बाल्टोरिया, गणेश पूजा मैदान)
  • दोपहर 2:15 बजे – सालबोनी (बिल्ला स्टेडियम मैदान)
  • शाम 3:45 बजे – चांदीपुर (बिनॉय स्मृति फुटबॉल मैदान)

भाजपा इन रैलियों के जरिए राज्य में चुनावी माहौल को और तेज करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button