
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के आगे मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत बुरी तरह फिसलती नजर आ रही है। रिलीज के 6वें दिन बुधवार को फिल्म की कमाई भारी गिरावट के साथ 1.55 करोड़ रुपये ही रह गई।
फिल्म का कलेक्शन अपडेट (6 दिन में):
- नेट कलेक्शन (भारत): 27.05 करोड़
- ग्रॉस कलेक्शन (भारत): 31.49 करोड़
- ओवरसीज कलेक्शन: 12.40 करोड़
- वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन: 43.89 करोड़
फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अभी तक सिर्फ 31.49 करोड़ की घरेलू कमाई हुई है, जिससे बजट रिकवर करना अब बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला के रिलीज होने के बाद डकैत की कमाई पर और ब्रेक लगने की संभावना है।




