मनोरंजन

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचा बॉलीवुड, पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार (12 अप्रैल) को मुंबई में निधन हो गया। उनके परिवार और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मृत्यु कई अंगों के फेल होने के कारण हुई। उनकी पोती ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पर बताया कि एक दिन पहले सीने में संक्रमण और अत्यधिक कमजोरी के कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सचिन तेंदुलकर , तब्बू, आशा पारेख, एआर रहमान और अन्य हस्तियों ने आशा भोसले के मुंबई स्थित आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मी ठाकरे और नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में आशा भोसले के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।

Related Articles

Back to top button