उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर में मां-बेटी पर एसिड अटैक: बेटी काजल की मौत, मां की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में रात के समय एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर की छत पर सो रही मां-बेटी पर अज्ञात हमलावर ने एसिड फेंक दिया।

इस हमले में 20 वर्षीय काजल गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। उसकी मां लीलावती (55) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की रात मां-बेटी छत पर सो रही थीं, जबकि पिता प्रभुनाथ बरामदे में सो रहे थे। अचानक एसिड फेंके जाने से दोनों जोर-जोर से चीखीं, जिससे आसपास के लोग जुट गए। दोनों को तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां काजल ने दम तोड़ दिया।

गोरखपुर के DIG और SP मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।

Related Articles

Back to top button