विदेश

ट्रंप का ईरान को नया खतरा- असली समझौता होने तक अमेरिकी सैन्य ताकत बनी रहेगी, वरना बड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर के बीच नया सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच असली समझौता होने तक अमेरिकी सैन्य संपत्तियां ईरान के अंदर और आसपास बनी रहेंगी।

ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी अमेरिकी जहाज, विमान और सैन्य कर्मी, अतिरिक्त गोला-बारूद और हथियारों के साथ ईरान के आसपास बने रहेंगे, जब तक असली समझौता पूरी तरह लागू नहीं हो जाता।”

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि सीजफायर की शर्तों में हार्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला रखना और कोई परमाणु हथियार न बनाना शामिल है। अगर इन शर्तों का उल्लंघन हुआ तो “शूटिंग शुरू” हो जाएगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी – ज्यादा बड़ी, बेहतर और मजबूत हमला होगा।

ट्रंप ने साफ कहा कि अगर असली समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका और भी घातक हमले कर सकता है।

सीजफायर पर जटिलताएं
सीजफायर होने के बावजूद मध्य पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है। सीजफायर के तुरंत बाद इजराइल ने लेबनान में हे, ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर में हेzbollah शामिल नहीं है, इसलिए इजराइल हमले जारी रखेगा। इन हमलों में बुधवार से अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button