देशबड़ी खबर

असम पुलिस पहुंची पवन खेड़ा के घर, हिमंत सरमा की पत्नी रिनिकी के खिलाफ पासपोर्ट आरोप पर FIR

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को असम पुलिस की टीम पहुंची। असम पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम खेड़ा से पूछताछ करने आई थी।

यह कार्रवाई असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भuyan शर्मा की शिकायत पर दर्ज FIR के आधार पर हुई है। पवन खेड़ा घर पर नहीं थे, इसलिए टीम उनके लौटने का इंतजार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान कुछ “आपत्तिजनक सामग्री” भी बरामद हुई है।

पवन खेड़ा के आरोप
पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि रिनिकी भuyan शर्मा के पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ एंड बारबुडा के तीन विदेशी पासपोर्ट हैं और दुबई में उनकी प्रॉपर्टी भी है। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या हिमंत सरमा अमित शाह के “दत्तक पुत्र” हैं और क्या गृह मंत्री को इसकी जानकारी है।

हिमंत सरमा और रिनिकी का जवाब
हिमंत सरमा ने कहा कि पत्नी ने FIR दर्ज कराई है और ऐसे फर्जी दस्तावेजों के मामले में 420, 468 जैसे गंभीर धाराएं लगती हैं। उन्होंने दावा किया कि खेड़ा द्वारा दिखाया गया पूरा मटेरियल पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से आया है।

रिनिकी शर्मा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा, “मैं तीन पासपोर्ट कैसे रख सकती हूं? भारत ड्यूल सिटीजनशिप की इजाजत नहीं देता। ये सब फर्जी और AI जनरेटेड आरोप हैं।”

Related Articles

Back to top button