
सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा में उस समय गंभीर सुरक्षा संकट उत्पन्न हो गया जब एक नकाबपोश व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही कार ने परिसर के एक चारदीवारी द्वार को तोड़कर जबरदस्ती परिसर में प्रवेश किया। दोपहर करीब 2 बजे कार ने गेट नंबर 2 को तोड़कर परिसर में जबरन घुसपैठ की। दिल्ली पुलिस के अनुसार, टाटा सिएरा गाड़ी , जिसका पंजीकरण नंबर उत्तर प्रदेश का है, ने लोहे का गेट तोड़कर उच्च सुरक्षा वाले परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद ड्राइवर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा, बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखा और मौके से फरार हो गया।
दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, “ड्राइवर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। वीआईपी गेट पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षाकर्मी घटना के समय वहीं मौजूद थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुलदस्ते में कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने कहा, “एक कार ने सुरक्षा बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की,स्थिति सामान्य है आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।



