मनोरंजन

‘धुरंधर 2 से सबकी जलती है’: ज़ाकिर खान ने बॉलीवुड की ‘नकली मोहब्बत’ पर जमकर किया रोस्ट

स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की मेजबानी करते हुए बॉलीवुड पर तीखा तंज कसा। रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की भारी सफलता पर उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री खुले तौर पर तारीफें कर रही है, लेकिन अंदर से सबको जलन हो रही है।

ज़ाकिर ने मंच पर मजाकिया अंदाज में कहा
“कितने ही congratulatory पोस्ट डाल लो, कितनी ही स्टोरीज डाल लो, कितने भी इंटरव्यू में कह लो कि ये मेरी फेवरेट फिल्म है… मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जलती है।”

उन्होंने आगे जोड़ा,
“बॉम्ब फिल्म में ल्यारी में फूटे, पर धुआं बंद्रा से जुहू तक उठ रहा है।”

ज़ाकिर का ये रोस्ट सुनकर पूरा हॉल हंसते-ताली बजाते रह गया।

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म 18 दिनों में भारत में ₹1000 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड ₹1600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार हो गई है।

Related Articles

Back to top button