
नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये और केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। नालंदा जिला प्रशासन की टीम मृतकों के परिवारों को यह राशि उपलब्ध कराएगी।



