
पटना: बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफा देने के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने BJP पर तीखा हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने कहा, “हम शुरू से कह रहे थे कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्हें सिर्फ 2-3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था। अब BJP वाले इन्हें हटा रहे हैं। इन्होंने जनता के साथ ठगी की है।”
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में पहले से ही देश में सबसे महंगी बिजली थी, चुनाव के बाद उसे और महंगा कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने जनता को ठगा है।
नीतीश कुमार ने सोमवार को MLC पद से इस्तीफा दे दिया था। वे हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।



