
कुवैत में ईरान के हमले में एक बड़ा पावर और डेसैलिनेशन प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में एक भारतीय कामगार की मौत हो गई और प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा है। कुवैत सरकार ने तुरंत इमरजेंसी टीम भेजकर स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू कर दी है।
दूसरी ओर, दक्षिणी लेबनान में एक अलग घटना में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम बल (UNIFIL) का एक पीसकीपर मारा गया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। UNIFIL ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है।
इस बीच, इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के उन आतंकियों को मार गिराया, जो इजराइल पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। IDF ने हथियारों का एक गोदाम भी बरामद किया।



