
उत्तर प्रदेश भर में पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों पर ईंधन की कमी की अफवाहों के चलते लंबी कतारें, हाथापाई और धक्का-मुक्की की खबरें आ रही हैं। लोग ईंधन का स्टॉक करने के लिए डिब्बे और ड्रम लेकर आ रहे हैं, जबकि सरकार किसी भी कमी से इनकार कर रही है। हालांकि, जमीनी दृश्यों में भारी भीड़ और अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। एक विशेष वीडियो रिपोर्ट में ईंधन स्टेशनों पर मची अफरा-तफरी, झड़पों और वास्तविक स्थिति को दर्शाया गया है, जिससे ईंधन की कमी और अफवाहों के बीच सवाल उठते हैं।
पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के चलते बीते कुछ दिनों से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, अमेठी समेत कई जिलों के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, लंबी कतारें और अफरा-तफरी मच गई। पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीद) के कारण कई जगह झड़पें हुईं, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा। वही इसके बाद से सरकार और तेल कंपनियों ने ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि करते हुए इसे केवल अफवाह बताया है।



