उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जेवर: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी ने किया पहला चरण का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (28 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण किया और दोपहर में औपचारिक उद्घाटन किया।

दिल्ली-एनसीआर का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा जेवर एयरपोर्ट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री भार को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। पहले चरण में यह एयरपोर्ट सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा।

यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं, सस्टेनेबल डिजाइन और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ विकसित किया गया है। भविष्य में इसे एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब में बदलने की योजना है।

Related Articles

Back to top button