
कसभा सांसद और AIMIM प्रमुख असद्दुद्दीन ओवैसी ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तीखी आलोचना की है। टाइम्स नाउ के एक समिट में ओवैसी ने फिल्म को ‘बकवास’ करार देते हुए कहा, “पिक्चर है वो? तीन घंटे की बकवास।”
ओवैसी ने आगे कहा, “मुझे तीन घंटे फिल्म देखने का समय नहीं है। फिल्म में गाली-गलौज, हिंसा के अलावा और क्या है? तीन घंटे बाद लगता है कि क्या मुसलमानों को गाली देनी चाहिए? ऐसी फिल्म कौन देखेगा?”
जब होस्ट ने कहा कि पूरी दुनिया फिल्म देख रही है और उसे पसंद कर रही है, तो ओवैसी ने हैदराबाद की कहावत का हवाला देते हुए जवाब दिया, “प्यारे, इन चीजों को दिल पर मत लो, मुर्दे पर ले लो। हम मुर्दे पर लेके छोड़ देते हैं।”
धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और अब तक भारत में 715 करोड़ तथा विश्व स्तर पर 1128 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।




