
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई।
लड़की ऊपर से चिल्लाते हुए कह रही थी कि अगर शादी नहीं हुई तो टंकी से कूदकर जान दे दूंगी। इस घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गए। परिवार के सदस्य भी पहुंचे और लड़की को नीचे उतरने की गुहार करने लगे।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड को बुलाकर समझाया और आश्वासन दिया कि शादी कराई जाएगी। इसके बाद थाना प्रभारी अनूप सिंह के समझाने पर लड़की पानी की टंकी से नीचे उतर आई।
पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है।



