उत्तर प्रदेशगोंडा

उत्तरप्रदेश: गोंडा में पेट्रोल पंपों पर लंबी लम्बी कतारें, हुई झड़प

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई, शुक्रवार को, ईंधन खत्म होने की अफवाहों के तीसरे दिन भी, लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए बड़े-बड़े डिब्बे और ड्रम लेकर आते रहे और भीड़ के कारण घंटों इंतजार करते रहे। वही लखनऊ के कठौता चौक पर पेट्रोल और डीजल के लिए कई मीटर लंबी लंबी कतार लग गई। गोंडा के धनपुर में डीजल लेने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान पेट्रोल पंप पर हाथापाई हो गई, जिसमें कुछ लोग एक-दूसरे को कतार से बाहर खींचने लगे।

योगी सरकार ने स्पष्ट किया कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पेट्रोल या डीजल को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रधान सचिव रणवीर प्रसाद ने कहा कि कहीं भी कोई संकट नहीं है और सभी जिलों में मांग के अनुसार ईंधन की आपूर्ति की जा रही है , अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button